एन आई एन,

पिथौरागढ़। नाचनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोबाइल एप यूनो को फिर से संचालित करने के नाम पर एक व्यक्ति से 7.70 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने छानबीन कर इस मामले में पश्चिम बंगाल निवासी तरुण नस्कर को नोटिस तामिल करा दिया है। पुलिस ने लोगों से फिर अपील की है कि वह अनजान कॉल, लिंक और ऐप के झांसे में ना आए और न ही अपनी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा करें।



Share on Facebook Share on WhatsApp