एन आई एन,
पिथौरागढ़। में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह आज शुरू हुआ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र कुंवर के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद और अन्य कर्मचारियों ने अग्नि समन कार्य में शहीद हुए फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
इसके पश्चात नगर में अग्निशमन जन जागरूकता रैली निकाली गई। पंपलेट वितरण कर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बता दें कि सप्ताह भर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन फायर ब्रिगेड के माध्यम से किया जाएगा।