एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले में बीसाबजेड क्षेत्र के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज मां भगवती और महादेव की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से संपन्न हुई।
कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में मोहन चंद, जिला पंचायत सदस्य राकेश चंद्र, नरेंद्र सिंह घोटा, मोहन सिंह, ममता भट्ट, समेत तमाम लोगों ने सहयोग दिया।