एन आई एन,

पिथौरागढ़। बेरीनाग में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने बाजे गाजे के साथ नगर में रैली निकाली और उनके सम्मान में नारे लगाए। जीआईसी मैदान में मुख्य कार्यक्रम हुआ, जहां विधायक फकीर राम टम्टा ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। 

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, भीमराम, पीआर कोहली, विद्या आर्या, राजेश रावत,  पंकज कुमार, गोविंद खाती, ठाकुर सिंह डसीला सहित तमाम लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन अनिल ह्यूमन, डीआर टम्टा ने किया। राजकीय इंटर कॉलेज कुम्डार में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यार्थियों के बीच निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp