एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। मंगलवार को थल थाना क्षेत्र के अपर उपनिरीक्षक दीपक लेखक ने कमथ में प्रदीप कुमार की दुकान में छापेमारी कर उसे अवैध रूप से शराब बेचने और पिलाते हुए पकड़ा।
वहीं कोतवाली के उप निरीक्षक कमलेश जोशी ने वाहन चेकिंग के दौरान ईश्वर सिंह मेहता को शराब पीकर वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया।