एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले में बिलाई गांव के युवाओं ने एक सराहनीय पहल की है। युवाओं ने ग्रामीणों के सहयोग से पुस्तकालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पंचायत भवन में पुस्तक संग्रह केंद्र बनाया गया है।
प्रयास कर रहे युवाओं ने लोगों से पुस्तक दान करने की अपील की है। युवाओं ने कहा है कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए कंपटीशन बुक आदि खरीदने के लिए धनराशि भी प्रदान की जा सकती है। पुस्तक दान के इस अभियान की लोगों ने खासी सराहना की है।