एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले की मुनस्यारी तहसील से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय  नाबालिग विवाहिता ने ज़िला महिला चिकित्सालय में बच्चे को जन्म दिया। इस संवेदनशील मामले में प्रसव के दौरान डॉक्टरों की पूरी टीम घंटों तक जुटी रही और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित डिलीवरी कराई गई।

अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भागीरथी गर्ब्याल के अनुसार, राहत की बात यह है कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

बताया जा रहा है कि नाबालिग की पारिवारिक परिस्थितियां पहले से ही जटिल थीं—मां और पिता दोनों के अलग-अलग विवाह के बाद, नाबालिग ने प्रेम विवाह कर लिया। जैसे ही मामला सामने आया, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मुनस्यारी थाने में नाबालिग से विवाह करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है, और आने वाले दिनों में इस पूरे घटनाक्रम पर और बड़े खुलासे हो सकते हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp