एन आई एन,
पिथौरागढ़। में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जिला बैठक आज मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री दिनेश, प्रांत संगठन मंत्री अजय, प्रांत सह मंत्री जगदीश पांडे, बजरंग दल के प्रांत संयोजक पूरन जोशी ने हिंदू समाज के उत्थान एवं संगठन को सुदृढ करने पर विचार साझा किए और भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की।
इस अवसर पर नए दायित्वों की घोषणा भी की गई। जिसमें किरन भंडारी को जिला अध्यक्ष, ललित सिंह ऐरी को जिला सह मंत्री, सूरज बिष्ट को जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया। बैठक का संचालन विभाग मंत्री कैलाश जोशी ने किया।