एन आई एन,
पिथौरागढ़। में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माँ काली एक्वाप्रेशर वेलनेस सेंटर का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. स्वामी गुरुकानंद कच्छाहारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सेंटर के डायरेक्टर लवलेश गोस्वामी सहित पूरी टीम मौजूद रही। शुभारंभ समारोह में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया।
सेंटर के डायरेक्टर लवलेश गोस्वामी ने बताया कि इस वेलनेस सेंटर के माध्यम से लोगों को एक्वाप्रेशर और प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को बिना दवाइयों के प्राकृतिक तरीकों से स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।