एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले में बेरीनाग क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने आज लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों का पालन, नशे के दुष्प्रभाव के प्रति सचेत किया गया।

साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी। पुलिस ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp