एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले में 1 मई से प्रस्तावित आदि कैलाश यात्रा शुरू होने से पहले ही पर्यटक बगैर इनर लाइन परमिट के क्षेत्र में पहुंच गए।
स्थानीय लोगों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक का यह गंभीर मामला है। इस क्षेत्र में बगैर इनर लाइन परमिट के आने की अनुमति नहीं है। धारचूला के उप जिला अधिकारी आशीष जोशी ने आइटीबीपी को मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं।