एन आई एन,
पिथौरागढ़। सोमवार को सत्यापन चैकिंग अभियान के दौरान बेरीनाग में अपर उप निरीक्षक शांति प्रसाद ने मकान मालिक पूरन राम द्वारा बगैर सत्यापन के ही किराएदार रखने का मामला पकड़ा।
इस पर मकान मालिक पर ₹10000 चालान की कार्रवाई की गई, वहीं झुलाघाट में अपर उप निरीक्षक संतोष सिंह ने एमवी एक्ट के दो वारंटी अजय कोहली और पंकज गोबाडी को गिरफ्तार किया।