एन आई एन,
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले छात्र-छात्राओं को आज परिसर में सम्मानित किया गया। परिसर के निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडे, क्रीड़ा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश सिंह, स्वर्ण पदक विजेता निकिता चंद, कास्य पदक विजेता कोमल मेहता , मैराथन दौड़ में रजत पदक प्राप्त माया को ट्रॉफी और ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच विजेंद्र मल्ल, एथलेटिक्स कोच प्रताप सिंह बिष्ट को भी सम्मानित किया गया। परिसर निदेशक ने कहा कि खिलाड़ियों ने परिसर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।