एन आई एन,
पिथौरागढ़। जीआईसी मुनस्यारी के खेल मैदान से हेलीपैड स्थानांतरित किये जाने की मांग तेज हो गई है। मुनस्यारी बचाओ संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर 3 माह के भीतर हेलीपैड को स्थानांतरित किये जाने की मांग की।
समिति के संयोजक जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि हेलीपैड का निर्माण पापड़ी गांव में किया जाना था , लेकिन जीआईसी खेल मैदान की भूमि को ही हेलीपैड बना दिया गया है। पहले नियमित उड़ाने नहीं होती थी, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा था। अब नियमित उड़ान हो रही है जिससे इंटर कॉलेज और महाविद्यालय के विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने अविलंब हेलीपैड को स्थानांतरित किए जाने की मांग की है।