एन आई एन,
पिथौरागढ़। हिंदू युवा वाहिनी की जिला इकाई का आज गठन किया गया। युवा नेता आदित्य सौन को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, इसके अलावा मनोज सामंत, राजू फिरमाल को उपाध्यक्ष बनाया गया।
अध्यक्ष आदित्य सौन ने कहा है कि उनका पहला लक्ष्य वाहिनी को प्रत्येक तहसील और ब्लॉक स्तर तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में जड़ जमा रही हिंदुत्व विरोधी गतिविधियों का कड़ा विरोध किया जाएगा।