एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर खुशी जताई है।

महिला नेत्रियों ने कहा कि इस अधिनियम से महिलाओं को लोकसभा और राज्यसभा में 33% आरक्षण मिलेगा। लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी और यह भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में एक मील का पत्थर साबित होगा। महिला नेत्रियों ने कहा कि सभी दलों को मिलकर इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करना चाहिए।



Share on Facebook Share on WhatsApp