एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस ने अब चरस की सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सितंबर 2025 में पुलिस ने ककड़ सिंह बैंड के पास चैकिंग के दौरान कमल सागर को 867 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। 

विवेचना में पता चला कि यह चरस नामिक निवासी खुशमन सिंह उर्फ चामू द्वारा दी गई थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर आज पुलिस ने खुशमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दायर किया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp