एन आई एन,
पिथौरागढ़। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज झूलाघाट में आज छात्र संसद का गठन किया गया। छात्रों का सदनात्मक विभाजन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य जे आर शाह ने छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करने और समझ विकसित करने में सदनात्मक विभाजन की आवश्यकता बताई।
प्रकाश कुमार और साहित्या पंत विद्यालय कैप्टन चुने गए। इस अवसर पर राकेश चौहान, गोविंद बल्लभ भट्ट, महेंद्र कोहली, निधि लोहनी, अनिल सिंह, प्रियंका उप्रेती, दया कृष्ण भट्ट, मोहन सिंह, मुन्नी देवी, सुमन बिष्ट आदि मौजूद रहे।