एन आई एन,
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज तेजम में 11वीं की प्रोविज़नल कक्षाएं शुरू हो गई हैं। यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है जहां हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम आने से पहले ही कक्षायें शुरू कर दी गई हैं।
विद्यालय के इस प्रयास की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। शनिवार को विद्यालय में सामुदायिक पुस्तकालय की ओर से करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्र में करियर की जानकारी दी गई। सामुदायिक पुस्तकालय के संस्थापक जगत सिंह मर्तोलिया ने विद्यालय के नवाचार की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेश राम विश्वकर्मा, नाचनी के प्रधानाचार्य दीवान सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।