एन आई एन,
पिथौरागढ़। हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में प्रशिक्षण ले रहे समीर बोहरा 1 मई से उज्बेकिस्तान में होने वाली अंडर 15 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक पंजाब में आयोजित ट्रायल में उन्होंने पहला स्थान प्राप्त कर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। समीर इससे पहले राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। वे बॉक्सिंग प्रशिक्षक रविंद्र सिंह और देश रत्न बोहरा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।