एन आई एन,
पिथौरागढ़। चंडीगढ़ में आयोजित किस में कितना है दम डांसिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सोर वैली स्कूल की सिमरन चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने 50 प्रतिभागियों को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू रजवार ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे अन्य छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने सिमरन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।