एन आई एन,
पिथौरागढ़। में रसोई गैस का संकट अब प्रवासी मजदूरों पर भी भारी पड़ने लगा है। प्रवासी नेपाली मजदूर अभी तक जिन घरों या ठेकेदारों के यहां काम कर रहे हैं उनसे उन्हें सिलेंडर मिल जा रहे थे, लेकिन अब नियोक्ता को ही सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कतों के चलते अब प्रवासी मजदूरों के समक्ष समस्या बढ़ गई है।
उन्हें घर का चूल्हा जलाने के लिए नगर के आसपास के जंगलों से लड़कियां एकत्र करनी पड़ रही हैं। गुरुवार को नेपाली मूल की कई महिलाएं जंगलों से लड़कियां एकत्र कर अपने घरों में लाई।