एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले के मलान गांव में ई गवर्नेंस अवार्ड के अंतिम चरण का सत्यापन आज केंद्रीय प्रतिनिधि जसवीर सिंह और विजेंद्र सिंह ने किया। टीम ने गांव में ई गवर्नेंस पहल ऑनलाइन सेवाओं की उपलब्धता, पारदर्शिता, जवाबदेही, सेवा वितरण प्रणाली का गहन निरीक्षण किया।
आमजन को दी जा रही सेवाओं की अधिकारियों ने सराहना की। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्या, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।