एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला अधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने आज मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संचालित योजनाओं, कानून व्यवस्था, राजस्व वादों के निस्तारण, न्यायालय प्रकरण, आपूर्ति खनन, भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की।
मार्च माह में जिले के विभिन्न स्थानों में 154 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें 49 का निस्तारण हुआ। 105 प्रकरण लंबित हैं। जिलाधिकारी ने इन प्रकरणों का परीक्षण करने के निर्देश दिए और कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली बढ़ाने, और बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में बताया गया कि मुख्यालय में फोरेंसिक लैब की स्थापना के लिए 300 वर्ग मीटर भूमि के स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। नगर में गैस वितरण संरचना और मौसम विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए भूमि चयन की भी समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित समस्त उप जिलाधिकारी और तहसीलदार मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने एसडीएम और तहसील कार्यालय में ई ऑफिस कार्य प्रणाली से कार्यों का संचालन करने के निर्देश दिए।