एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले में गुरना क्षेत्र के कांटे गांव निवासी पूर्व सैनिक भुवन चंद्र भट्ट की रामेश्वर घाट में सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इससे पूर्व सैनिकों ने उनके आवास पर 

पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा अर्पित किया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक उमेश सिंह, विजय बहादुर, बिशन सिंह, नवीन गुरुरानी , रणजीत सिंह , जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार दिवंगत भुवन चंद्र भट्ट पिछले कुछ समय से बीमार थे और 7 अप्रैल को उनका निधन हुआ था।



Share on Facebook Share on WhatsApp