एन आई एन
पिथौरागढ़। ज़िले के विक्रम सिंह दानू दूसरी बार डीडीहाट यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। विक्रम ने अपनी पत्नी को जिला पंचायत सदस्य पद में सर्वाधिक 6541 वोटो से ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।
उनके दोबारा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें दूरभाष के जरिए बधाई दी। साथ ही विधायक हरीश धामी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश पंत, डीडीहाट जिला अध्यक्ष मनोहर टोलिया ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।