एन आई एन,

पिथौरागढ़। में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिता सूबेदार स्व. शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आज कुमौड़ हिलजात्रा मैदान में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश पंत ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक पूर्व सैनिक का पुत्र आज उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा कर रहे हैं यह गौरव का विषय है। इस अवसर पर मेयर कल्पना देवलाल, राकेश देवलाल, जिला उपाध्यक्ष उमेश महर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, जिला पंचायत सदस्य राकेश चंद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ललित शौर्य ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp