एन आई एन,
पिथौरागढ़ जिले में गैस के संकट को लेकर आज कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट गेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि जिले के लोगों को गैस की भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लोग आधी रात से ही गैस वितरण केंद्रों में लाइन लगाने को मजबूर है।
बुजुर्ग दिव्यांग महिलाएं 5 से 7 घंटे तक लाइन में खड़े हो रहे हैं इसके बाद भी कई बार लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मनोज ओझा, निशिद उप्रेती, योगेश भट्ट, ललित टम्टा ,समेत तमाम लोग शामिल रहे।