एन आई एन,

पिथौरागढ़ में पीएम श्री सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का आज जिला अधिकारी आशीष कुमार भटगाईं ने शुभारंभ किया। देश की आठवीं जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से हो रही है 

जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों से कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। प्रतिभागी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। इस अवसर पर तमाम अधिकारी, प्रशिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp