एन आई एन,
पिथौरागढ़ जनपद भम्रण पर पहुंची पुलिस आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने आज थाना जाजरदेवल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता न करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही शिथिलता पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय में अभिलेख शाखा, अपराध शाखा, गोपनीय शाखा का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि अभिलेखों का डिजिटलीकरण तेजी से पूर्ण किया जाए जिससे पारदर्शिता और दक्षता बढ़ सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी के एस रावत, पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश मलिक मौजूद रहे।