एन आई एन,

पिथौरागढ़। सामुदायिक पुस्तकालय की पहल पर आज विवेकानंद विद्या मंदिर मुनस्यारी और मरथोमा मिशन स्कूल में करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। करियर काउंसलिंग में बच्चों ने अपने करियर को लेकर सवाल पूछे और अपने लक्ष्य खुलकर बताये।

पुस्तकालय के संचालक जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि काउंसलिंग से विद्यार्थियों का चयन किया जा रहा है, जिन्हें लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दरकोट में भी एक सामुदायिक पुस्तकालय संचालित किए जाने पर विचार किया जा रहा है। प्रधानाचार्य कमल सिंह महरा और सत्यवान सिंह जंगपांगी ने आयोजन के लिए संस्था का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp