एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिले के कर्मचारी और शिक्षक 12 अप्रैल को जिला मुख्यालय में आक्रोश रैली निकालेंगे। रैली की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष विजेंद्र लुंठी ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी पुरानी पेंशन के अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने इस मांग को लेकर सभी कर्मचारी और शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रवीण रावल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, संजय जोशी, पंकज खोलिया, देवेश अवस्थी, मनोज कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp