एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर के कुमौड़ वार्ड में आज एक 23 वर्षीय युवती कविता गोस्वामी पुत्री राजेंद्र नाथ मूल निवासी गंगोलीहाट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। कविता घर के भीतर लटकी हुई मिली। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि कविता अपने दो भाई और बहनों के साथ कुमौड वार्ड में रहती थी, आज उसकी एक सहेली उसे बुलाने के लिए गई।

उसने कविता को लटका हुआ देखा। इस पर चिल्लाते हुए उसने मकान मालिक को सूचना दी, सूचना मिलने पर 112 टीम और कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची इससे पूर्व कविता के भाई ने फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया था। कविता को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह परिवार मूल रूप से गंगोलीहाट का रहने वाला बताया गया है। इस समय पढ़ाई के लिए नगर में रह रहा है। कोतवाल जोशी ने कहा कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया लड़की नगर में ही कहीं प्राइवेट जॉब करती थी।



Share on Facebook Share on WhatsApp