एन आई एन,

पिथौरागढ।  जूनियर हाई स्कूल मंडप में आज प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पार्षद करण सिंह ने की ।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षा की सभी व्यवस्थाएं हैं । उन्होंने अभिभावकों से सरकारी शिक्षा का लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर 56 बच्चों को बैग और कॉपियां वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन रमेश जोशी ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवन चंद्र पांडे ने सभी का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp