एन आई एन,
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत एलागाड़ से जुम्मा तक सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी मशीन से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर घायल हुई।
4 वर्षीय पार्वती धामी को आज जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस से ₹10000 की सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि बालिका के उपचार में हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने इस घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।