एन आई एन,

पिथौरागढ़। कुमाऊ रेंज की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने आज गंगोलीहाट कालिका मंदिर और पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन किए। उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, पुलिस क्षेत्र अधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी, प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी, कैलाश चंद्र शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारीयों से वार्ता की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पाताल भुवनेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष नीलम भंडारी ने उन्हें प्रतीक चिंह भेंट किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp