एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर के विभिन्न संगठनों ने आज उप जिला अधिकारी से मुलाकात कर बीमार, बुजुर्ग, एकल सिलेंडर वाले परिवारों को गैस वितरण में प्राथमिकता दिए जाने की मांग की।
संगठनों ने कहा कि बीमार लोग लाइनों में खड़े नहीं हो सकते। इसे देखते हुए उन्हें घर पर होम डिलीवरी दी जाए। अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने इन मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।