एन आई एन,
पिथौरागढ़। गैस की किल्लत का असर अब अन्य क्षेत्रों पर भी पड़ने लगा है। सबसे ज्यादा प्रभावित निर्माण क्षेत्र हो रहा है। बिहार, उत्तर प्रदेश के तमाम मजदूर गैस नहीं मिलने से अपने घरों को लौट गए हैं, जिससे लोगों के भवन निर्माण कार्य रुक गए हैं।
इधर बचे खुचे मजदूरों ने मजदूरी में जबरदस्त इजाफा कर दिया है। मजदूरी 200 से ढाई सौ रुपए बढ़ गई है। वही रेत रोड़ी आदि निर्माण सामग्री उठाने वाले मजदूरों ने अब 2200 की जगह सीधे ₹3000 की मांग शुरू कर दी है। इससे भवन निर्माण कार्य करने वाले लोग खासे परेशान हैं। मजदूरों की कमी और मजदूरी बढ़ जाने से कई लोगों ने अपने निर्माण कार्य रोक दिए हैं।