एन आई एन,

पिथौरागढ़ । 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक हरिद्वार में आयोजित यूथ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता में चांदनी कर्नाटक, गोदावरी राठौर , जया बिष्ट, रिया जोशी ने स्वर्ण पदक , सलोनी अधिकारी, कृष्ण बघरी, भूमि थापा ने रजत पदक और अंशिका राणा ने कांस्य पदक जीता। 

वहीं दूसरी ओर पुणे में आयोजित ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में पिथौरागढ़ की कोमल मेहता ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। सभी विजेता बॉक्सर छात्रावास के प्रशिक्षक कैप्टन देवी चंद एवं सुनीता मेहता से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने इस उपलब्धि पर सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp