एन आई एन,

पिथौरागढ़। खेला गांव के ग्राम प्रधान किशोर कैल्विन धामी को ग्राम प्रधान संगठन का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।

यह जिम्मेदारी दिए जाने पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन सहित सभी 13 जनपदों के जिला अध्यक्ष, 95 ब्लॉक अध्यक्ष और प्रदेश के 7797 ग्राम प्रधानों का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि वह पंचायत को सशक्त बनाने और प्रधानों के हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।



Share on Facebook Share on WhatsApp