एन आई एन,
पिथौरागढ़। शराबी वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अस्कोट क्षेत्र के अंतर्गत उप निरीक्षक बसंत पंत ने वाहन चालक गोकुल कुमार टम्टा को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। वाहन को सीज कर दिया गया है।
वहीं धारचूला में हरीश सिंह निवासी कालिका को सरेआम गाली गलौज कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिलेभर में मिशन मर्यादा और ट्रैफिक नियमों के उल्लघंन में 170 लोगों पर कार्रवाई की गई है।