एन आई एन,

पिथौरागढ़ । 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप नेगी की अगुवाई में डिप्लोमा इंजीनियर ने प्रदर्शन कर संघ भवन परिसर में धरना दिया। 

दर्जा मंत्री गणेश भंडारी आज धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने इंजीनियरों की मांगें सुनी। उन्होंने इंजीनियरों को भरोसा दिया कि मांगे मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा। सोमवार को तनुज तिवारी , संजय वर्मा, मनीष पंत , मनोज उपाध्याय,  विपिन पंत, कमलेश भट्ट, गुंजन, मंगला आदि धरने पर बैठे।



Share on Facebook Share on WhatsApp