एन आई एन,
पिथौरागढ़। चंपावत गैस एजेंसी के प्रबंधक दयाल सिंह रावत की बीती रात्रि संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव कमरे में पड़ा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि प्रबंधक पर गैस वितरण व्यवस्था को लेकर भारी दबाव था। संभावना है इसी के चलते यह दुखद घटना हुई है।
इस घटना से कुमाऊँ मंडल विकास निगम कर्मचारियों में गहरा शोक है। चंपावत के साथ ही आज पिथौरागढ़ जिले में भी गैस का वितरण नहीं हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया गया कि उनका एक पुत्र सेवा में कार्यरत है जबकि दूसरा दिल्ली में निजी सेक्टर में काम करता है। वह पत्नी के साथ चंपावत में रहते थे।