एन आई एन,
पिथौरागढ़ । नाचनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आपसी शिकायत लेकर थाना परिसर में पहुंचे दो लोग थाने में ही भिड़ गए। समझाने के बाद भी नहीं मानने पर पुलिस ने गोविंद राम निवासी बजेता , राहुल राम निवासी सेलमाली को गिरफ्तार कर लिया।
थल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमल राम और हरीश राम निवासी दसौली को सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौच और उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिले भर में नियमों का उल्लंघन करने पर 81 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।