एन आई एन,
पिथौरागढ़। जमीन खरीद फरोख्त के नाम पर महिला से ₹12 लाख की ठगी करने वाले आरोपी किशन कोहली को पिथौरागढ़ पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उप निरीक्षक जितेंद्र सोराडी, कांस्टेबल उमेश चंद्र सती ने सर्विलांस टीम की मदद से किशन कोहली के हरियाणा में होने का पता लगाया और उसे हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि धोखाधड़ी का यह मामला सितंबर 2025 में दर्ज किया गया था।