एन आई एन,
पिथौरागढ़। धारचूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने चैकिंग के दौरान मल्लिकार्जुन स्कूल के पास आलोक सिंह निवासी सिर्दांग को दो पेटी बीयर, एक पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
शराब स्कूटी से ले जाई जा रही थी। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।