एन आई एन,

पिथौरागढ़ । उत्तराखंड यूथ महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विजेताओं को प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को मैडल देकर सम्मानित किया।

बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की टीम विजेता रही जबकि स्पोर्ट्स हॉस्टल पिथौरागढ़ को उपविजेता का खिताब मिला। प्रतियोगिता के 45-48 किलोभार वर्ग में जया ने स्वर्ण, सविता ने रजत और नेहा व गुंजन ने कास्य पदक जीते। 48-51 किलो भार वर्ग में कोमल लोहिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp