एन आई एन,
पिथौरागढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत गौरंगदेश मंडल कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को आयोजित हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता रणदीप पोखरिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान पर अपनी बात रखी।
द्वितीय सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ,भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने भाजपा के इतिहास पर जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बोहरा, मंडल अध्यक्ष शोभन सिंह, महामंत्री महिपाल भंडारी आदि मौजूद रहे।