एन आई एन,
पिथौरागढ़ । पिछले कई दशकों से सड़क की मांग कर रहे कनार क्षेत्र के लोगों की उम्मीद, जल्द पूरी होने की उम्मीद है ।प्रस्तावित सड़क के लिए आज जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाईं ने संबंधित विभागों की बैठक ली।
उन्होंने वर्तमान स्थिति, भूमि हस्तांतरण, वन स्वीकृति आदि पहलुओं पर चर्चा की और इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मोटर मार्ग समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यों में कतई विलंब न करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए।