एन आई एन,

पिथौरागढ़। शराब पीकर लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बेरीनाग कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश सिंह ने चेकिंग के दौरान गोविंद भौर्याल को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। वाहन को सीज कर दिया गया है।

जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 104 और सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले 42 लोगों पर चालान की कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp